मुंबई की इमारत में भीषण आग: 4 लोगों की मौत, 16 घायल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 22 अगस्त 2018, 11:09 AM (IST)

मुंबई। मुंबई में एक गगनचुंबी इमारत में बुधवार को भयंकर आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। परेल स्थित 17 मंजिली क्रिस्टल टावर बिल्डिंग की 12वीं मंजिल में आग लग गई, जिसके बाद यह ऊपर की मंजिलों में फैल गई। इस इमारत में 100 से अधिक लोग रहते हैं। आग 13वीं मंजिल तक तुरंत फैल गई और फ्लैट्स में फैल गई, जिससे इमारत में रह रहे 100 से अधिक लोग फंस गए।

मुंबई फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 12 गाड़ियां और अन्य उपकरण भेजे। दमकल विभाग के कर्मियों ने इमारत में रह रह कई परिवारों के फंसे 20 लोगों को सकुशल बाहर निकाला। आग लगने के सटीक कारण की जांच की जा रही है। अधिकारियों को लगता है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगी हो सकती है।

मृतकों में दो पीड़ितों की पहचान शुभदा शेलके (62), बबलू शेख (36) के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से एक दमकल विभाग का कर्मी संदीप मांजरे, नौ पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंचे मुंबई मेयर विश्वनाथ महादेश्वर ने कहा कि इस संबंध में जांच शुरू की जाएगी कि क्या इमारत में सुरक्षा उल्लंघन किया गया, जिस वजह से आग लगी। कुछ निवासियों ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत में निकासी द्वारों पर आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

6 साल में आग की 29,140 घटनाएं :-
गौरतलब है कि जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला था कि मुंबई में पिछले 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रेकॉर्ड की गई हैं, जबकि इनमें मौत के मुंह में जाने वालों की संख्या 300 है।


मुंबई की कई इमारतों में पहले भी लगी है भीषण आग
आपको इससे पहले मुंबई के वर्ली में भी 13 जून को एक बहुमंजिला इमारत में आग लगी थी उसमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का घर था। हालांकि जिस वक्त आग लगी उस वक्त दीपिका इमरात में मौजूद नहीं थी।

यह भी पढ़े : इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...