जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सहवृत्त सदस्य बनाया जाएगा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 अगस्त 2018, 10:17 PM (IST)

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर निर्णय लिया गया है कि संगठनात्मक चुनावों में लगे जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सहवृत्त सदस्य नियुक्त किया जाएगा। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अनुमोदन के बाद केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण ने संगठनात्मक चुनावों में प्रदेश से लगे जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सहवृत्त सदस्य नियुक्त किया है।
केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा अक्षय त्रिपाठी, अनिल सिंह यादव, अनिल टाटियार, अशोक शर्मा, बलराम यादव, भारतभूषण शर्मा, दौलत राज नायक, दीनबन्धु शर्मा, गुणसागर कर्णावट, जगदीश घणघस, लक्खीराम बैरवा, लालराम नायक, मदनलाल यादव, मदन मीणा, मनीष धारणिया, नरेन्द्र सिंह जाखड़, निजाम मोहम्मद, ओम नराणीवाल, प्रमोद मोदी, प्रवीण टिक्कू, राजेन्द्र सोनी, राजीव त्रेहन, रमेश बोराणा, रमेश खींची, रामपाल शर्मा, रोहित जोशी, शिशुपालसिंह राजपुरोहित, शिवमोहन शर्मा, शाफिया खान, सूरज खत्री, सुरेश गौतम, विजय जांगिड़, विनय त्यागी, विनोद पूनियां एवं यशपाल गहलोत को पीसीसी का सहवृत्त सदस्य नियुक्त किया गया है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे