केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जुटाएगा राशि

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 अगस्त 2018, 9:33 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. बीएल जाटावत की अध्यक्षता में मंगलवार को केरल राज्य में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के संबंध में बैठक हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि केरल बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए बोर्ड से सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। बोर्ड सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से एकत्रित सहयोग राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई जाएगी। जिससे केरल राज्य में बाढ़ पीडितों को सहायता पहुंचाई जा सके। बैठक में केरल बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई। बैठक में बोर्ड सचिव डॉ. मुकुल बी.एल. जांगिड़, बोर्ड सदस्य डॉ. अलका सिंह नरूका, विनोद यादव, डॉ. अलका सिंह सिराधना एवं डॉ. विजयलक्ष्मी महिन्द्र भी मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे