सत्येंद्र शुक्ला
जयपुर । यह खबर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए चिंताजनक हो सकती है कि वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा को ही ठेंगा दिखा दिया है। प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने धौलपुर और करौली में प्रस्तावित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए परियोजना लागत के रूप में 100-100 करोड़ रुपये मांगे, तो सिर्फ एक-एक करोड़ रुपये देकर वित्त विभाग ने अपना पल्ला झाड़ लिया। वहींं अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक अनुमोदन करके धौलपुर और करौली में इंजीनियरिंग कॉलेजों को खोलने में अपनी असमर्थता जाहिर करके मुख्यमंत्री के पास फाइल भेज दी है।
वहीं इस शिक्षण सत्र 2018-2019 में रीप के जरिये धौलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए सिर्फ 7 छात्रों ने प्रवेश लिया है, जबकि करौली के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 छात्रों ने प्रवेश लिया है। जबकि एआईसीटीई की मान्यता के अनुसार इन दोनों सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को 300-300 सीटें आवंटित है। अभी यह दोनों इंजीनियरिंग कॉलेज भरतपुर के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में चल रहे है।
उच्च शिक्षा विभाग ने अपनी फाइल में इन नाममात्र के छात्रों के स्थानांतरण को भी प्रस्तावित बताया है। वहीं अगर पिछले शिक्षण सत्र यानी 2017-2018 की बात करें तो धौलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 और करौली के इंजीनियरिंग कॉलेज में 7 ही छात्रों ने प्रवेश लिया था। इनके प्रवेश से धौलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को 2 लाख 3 हजार रुपये और करौली के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज को 2 लाख 45 हजार रुपये मिले थे।
उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए परियोजना लागत के रूप में सार्वजनिक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक धौलपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन बनाने के लिए 100 करोड़ 99 लाख रुपये की धनराशि का प्रस्ताव भेजा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं करौली के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 108 करोड़ 17 लाख रुपये का
प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। लेकिन वित्त विभाग ने सिर्फ एक-एक करोड़
की धनराशि ही स्वीकृति की, जो भी अभी तक उच्च शिक्षा विभाग को नहीं मिली
है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दो टूक कह दिया है कि इतनी कम राशि से
तो आवंटित जमीन पर बाउंड्रीवाल तक नहीं बन सकेगी। इसके चलते 29 जून 2018
को उच्च शिक्षा विभाग ने धौलपुर और करौली में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज
खोलने की घोषणा को अक्रियान्वित की श्रेणी में रखते हुए प्रशासनिक अनुमोदन
कर दिया है। अब मुख्यमंत्री को ही फैसला करना है कि यहां कॉलेज खुलने
चाहिये या नहीं।
ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम
जबकि बारां के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थिति इन दोनों से बेहतर है। यहां पर सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने के लिए रूसा से 26 करोड़ रुपये का फंड आ गया है। लेकिन बारां के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में इस चालू शिक्षण सत्र में सिर्फ 23 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लियाहै। अगर पूरे प्रदेश के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 16 अगस्त 2018 तक के आंकड़ों की बात करें तो मात्र 12 हजार 771 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। आपको बता दे कि प्रदेश के 15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 5996 इंजीनियरिंग की सीटें थी, जिन पर सिर्फ 3107 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। वहीं 89 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 33 हजार 131 सीटें थी, जिन पर सिर्फ अभी तक 9664 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है।
ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम