‘नमस्ते इंग्लैंड’ पर हुआ विवाद, पोस्टर से भारत के नक्शे से की छेडखानी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 अगस्त 2018, 4:55 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड में 2007 में अभिनेता अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का एक बार फिर से सीक्वल बन रहा है। फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल ‘नमस्ते इंग्लैंड’ होगा। इस फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

हाल ही में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया था। लेकिन फिल्म के इस पोस्टर पर विवाद हो गया था।

दरअसल, फिल्म के इस पोस्टर में फिल्म का लीड पेयर दिखाई दे रहा है जिसमें अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे ‘यूनियन जैक’ के डिजाइन वाली टीशर्ट पहनी हुई है। लेकिन पोस्टर में बैकग्राउंड में दिया गया भारत का नक्शा गलत दिखाया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विवाद के बाद फिल्म का पोस्टर बदल दिया...
इस विवाद के बाद इस फिल्म का पोस्टर बदल दिया गया है। नया पोस्टर परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसमें भारत का नक्शा सही कर दिया गया है। परिणीति के अलावा सही नक्शे वाला पोस्टर अर्जुन कपूर ने भी ट्विटर पर शेयर किया।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों

दरअसल पोस्टर रिलीज होने के बाद तुरंत ही लोगों का ध्यान इस ओर गया। पोस्टर में दिखाए गए भारत के नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब था।

पोस्टर में भारत का नक्शा गलत दिखाया गया...

ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

पोस्टर में भारत का नक्शा गलत दिखाया गया...
बात दें कि भारतीय कानून के मुताबिक, भारत का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नैशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। इसके अलावा यह क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट ऐक्ट 1961 के तहत दंडनीय अपराध है।

भारत और चीन के बीच है विवाद...


ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप

भारत और चीन के बीच है विवाद...
अक्साई चिन पर भारत और चीन के बीच विवाद है और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल