बदमाशों से आहत खुद को जलाने वाली छात्रा ने लगाई योगी-मोदी से गुहार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 अगस्त 2018, 12:53 PM (IST)

मेरठ। यहां सरधना के गांधीनगर मास्टर कॉलोनी में एक लड़की ने बदमाशों से परेशान होकर खुद पर तेल छिड़कर आग लगाने वाली लड़की ने सीएम योगी और पीएम मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। छात्रा ने तीन दिन पहले खुद को अाग के हवाले कर दिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

घटना के अनुसार सरधना के गांधीनगर मास्टर कॉलोनी में रहने वाली 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को कस्बे के रहने वाले राजवंश बागड़ी, रोहित सैनी, अमन और दीपक छोड़छाड़ और अश्लील हरकत करते थे। आरोपी युवकों ने पीड़िता को रास्ते में रोककर जबरन मोबाइल फोन देते हुए उसे धमकी दी थी कि अगर वह रात को उनसे बात नहीं करेगी तो इसके परिणाम की जिम्मेदार वह स्वयं होगी। आरोपियों ने उसका विडियो बनाकर वायरल करने की भी धमकी दी थी। छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।

युवती के पिता लड़कों के परिजनों से मिले। वहीं लड़के के परिजनों ने उल्टा आरोप लड़की पर ही लगाना शुरू कर दिया, अपनी बेइज्जती महसूस कर लड़की ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। फिलहाल पीड़िता को सरधना के सरकारी अस्पताल से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

पीड़िता के पिता ने योगी और मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!