अटल की जीवनी पढेंगे स्कूलों के छात्र, पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 अगस्त 2018, 7:03 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान के स्कूलों में विद्यार्थी जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पढ़ेंगे। वाजपेयी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अटल जी की जीवनी स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। छात्रों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए नेशनल हीरो की कहानियां किताब में शामिल करने की जो नीति है इस जीवनी उसी के अंतर्गत शामिल की जाएगी।

मंत्री ने कहा, 'आधुनिक भारत में अटल जी के बराबर कोई भी राजनेता नहीं है। उनके जीवन का चित्रण युवाओं के जीवन को प्रेरित करने में मदद करेगा। उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना उनके लिए विभाग की श्रद्धाजंलि होगी।'


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

देवनानी ने बताया कि अभी सिर्फ अटल जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया गया है। यह किस कक्षा में और किस चैप्टर में शामिल की जाएगी इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। अटल जी के बचपन, इमरजेंसी, न्यूक्लियर टेस्ट, कारगिल वॉर और ग्लोबल इम्पैक्ट को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 2015-16 में पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया था। इस बदलाव के बाद कई नैशनल हीरो की जीवनी इसमें शामिल की गई थी। इतना ही नहीं पाठ्यक्रम में वीर सावरकर, आरएसएस के विचारक पं. दीन दयाल उपाध्यय को भी शामिल किया गया था। इसी दौरान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के बारे में तीन पैराग्राफ कक्षा 11वीं की टेक्स्टबुक में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम