UP में आंशिक बादल छाये, बूंदाबांदी की संभावना

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 अगस्त 2018, 3:35 PM (IST)

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं राज्य के अन्य जिलों में सोमवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली रहेगी और कहीं सामान्य तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में हालांकि उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, बनारस का 19 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे