जयंती स्पेशल : जानिए-राजीव गांधी की जिदंगी की वो कुछ बाते, देखें फोटो

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 20 अगस्त 2018, 12:11 PM (IST)

नई दिल्ली। राजीव गांधी का आज से 74वीं जयंती है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के बड़े बेटे के रूप में मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी की शुरुआती पढ़ाई देहरादून के मशहूर दून स्कूल में हुई थी।

इसके बाद 1965 में राजीव गांधी ने ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के इम्पीरियल कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वहीं पर उन्हें इटली की रहने वाली सोनिया गांधी से मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बताया जाता है कि यहीं पर दोनों के बीच प्यार हो गया। साल 1968 में भारत लौटने के बाद राजीव गांधी ने कमर्शियल पायलेट का लाइसेंस हासिल किया और इंडियन एयरलाइंस के लिए पायलट के तौर पर काम करने लगे। इसी साल राजीव गांधी ने सोनिया गांधी से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

इंदिरा गांधी का परिवार राजनीति में शुरू से ही सक्रिय रहा है। ऐसे में इंदिरा गांधी के दोनों बेटों राजीव और संजय ने भी राजनीति की पारी संभाली।

ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, 23 जून 1980 को एक विमान दुर्घटना में संजय गांधी की मौत हो गई। संजय की मौत के बाद राजीव ने राजनीति में कदम रखा।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

राजीव गांधी ने 31 अक्टूबर 1984 को भारत के प्रधानमंत्री बने। इसके बाद नवंबर 1989 में राजीव ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

1991 में हो रहे लोक सभा चुनाव के प्रचार के लिए राजीव गांधी तमिलनाडु के दौरे पर थे।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

21 मई 1991 को मद्रास (अब चेन्नई) के श्रीपेरंबदुर में लिट्टे की आत्मघाती हमलावर धनु ने विस्फोटक भरी माला पहनाकर उनकी हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल