सीएम ने फतेहगढ़ साहिब हादसे में मृतक मजदूरों के परिजनों को किया सहायता का ऐलान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 अगस्त 2018, 11:12 PM (IST)

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव लखनपुर में एक राइस शैलर की दीवार गिरने से छह मजदूरों के मारे जाने की दुखद घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिवारों के लिए एक-एक लाख रुपए एक्सग्रेशिया अनुदान का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर को घायल पांच मजदूरों का हरसंभव इलाज करवाने को यकीनी बनाने के लिए कहा है, जिनके इलाज का खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। घायलों को चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित सरकारी हस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
मुख्यमंत्री के हुक्मों पर शैलर मालिक के खि़लाफ मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी दौरान लोक निर्माण विभाग को इस दुखद घटना के तकनीकी कारणों के बारे विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दुखी परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने के लिए अरदास की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें - आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े