मुख्यमंत्री ने रूपमुनि महाराज के महाप्रयाण पर दुख जताया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 अगस्त 2018, 11:05 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लोकप्रिय जैन संत रूपमुनि महाराज के महाप्रयाण पर दुख जताया है।

राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्रद्धेय रूपमुनि महाराज ने भगवान महावीर के सत्य और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कई अस्पतालों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण उन्हें न केवल जैन समाज, बल्कि सम्पूर्ण समाज में अपार श्रद्धा भाव के साथ देखा जाता है। गोसेवा के प्रति उनकी निष्ठा दूसरों के लिए अनुकरणीय है। उनके महाप्रयाण से समाज ने एक ओजस्वी संत खो दिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से रूपमुनि महाराज की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त श्रद्धालुओं को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे