जब प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, किसे पता था कि निक...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 अगस्त 2018, 3:31 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ शनिवार को हुई मुंबई में रोके की रस्म के बाद अपने रिश्ते को दुनिया के सामने जगजाहिर कर दिया है। रोका सेरेमनी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका और निक ने शनिवार को अपने फैंस को ये खास खबर दे दी। बता दें कि निक और प्रियंका की जोड़ी फैंस के लिए काफी खास है।

प्रियंका अपने मंगेतर निक से उम्र में 11 साल बड़ी हैं। जहां प्रियंका 36 साल की हैं वहीं निक अभी महज 25 साल के ही हैं। ऐसे में दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल वायरल हो रहा है।

लोग इन दोनों को लेकर कमेंट्स कर रहे है। वहीं हाल ही में सोसल मीडिया पर एक कोलाज तस्वीर सामने आई हैं जिसमें दिखाया गया है कि जब प्रियंका ने मिस वल्र्ड का खिताब अपने नाम किया था तब निक जोनास कैसे दिखाते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वैसे आपको बता दे प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिलाब जीता था। प्रियंका की मिस वर्ल्ड बनने की तस्वीर इन दिनों सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल

इस तस्वीर की बात करें तो इसमें एक तरफ मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने के मिल रही है वहीं दूसरी तरफ निक जोनास की साल 2000 की एक तस्वीर लगाई गई है। इस तस्वीर में निक स्कूल ब्वॉय लग रहे हैं।

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

आपको बता दें कि साल 2000 में निक जोनस महज आठ साल के थे। वहीं, प्रियंका चोपड़ा 18 साल की थीं।

ये भी पढ़ें - इस स्टार किड को देखते ही भूल जाएंगे सारा, जाह्नवी और सुहाना खान को

फोटो के साथ लिखा है- तब किसे पता था कि ये बच्चा एक दिन पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस को डेट करेगा।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

बता दे, प्रियंका और निक की उम्र के बीच का फासला हमेशा से ही फैंस के बीच चर्चाओं में रहा है।

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं, हॉलीवुड स्टार्स हैं बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल