एशियाई खेल : टेनिस और बैडमिंटन में भारत को मिली सफलता

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 अगस्त 2018, 3:00 PM (IST)

जकार्ता। द्विज शरण और कामरान थांडी की भारतीय जोड़ी ने रविवार को 18वें एशियाई खेलों की टेनिस प्रतियोगिता के मिश्रित युगल वर्ग स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। शरण और कामरान की जोड़ी ने अंतिम-32 दौर में फिलिपींस की कापाडोसिया मारियान और लिम एल्बटरे की जोड़ी को मात दी।

भारतीय जोड़ी ने एक घंटा और 21 मिनट तक चले मैच में कापासोडिया और लिम की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी। उधर, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुष टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम ने अंतिम-16 दौर के मुकाबले में मालदीव को 3-0 से हराया।

श्रेयसी ट्रेप स्पर्धा क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जकार्ता। भारतीय महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा के पहले क्वालिफिकेशन में अच्छा प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय महिला निशानेबाज सीमा तोमर को चौथा स्थान हासिल हुआ है।

इस साल ऑस्ट्रेलिया में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक दिलाने वाली श्रेयसी अच्छी फॉर्म में चल रही हैं और ऐसे में उन्होंने एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा के पहले क्वालिफिकेशन में 71 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। भारत की 36 वर्षीया निशानेबाज तोमर ने 71 अंक हासिल किए और चौथे स्थान पर रहीं। इसमें कजाकिस्तान की मारिया दिमित्रियेंको पहले 74 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें - टेस्ट सीरीज से बाहर हुए कमिंस व हैजलवुड, ये ले सकते हैं जगह