एशियाई खेल (बास्केटबॉल) : लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय महिला टीम

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 अगस्त 2018, 12:37 PM (IST)

जकार्ता। भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में ताइवान ने 84-61 के अंतर से हराया। ग्रुप स्तर के मैचों में भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी हार है। ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारत को शुक्रवार को कजाकिस्तान के खिलाफ 61-79 से हार झेलनी पड़ी थी। रविवार को हुए मुकाबले में भारत टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन पहले गेम में ताइवान 18-17 से बढ़त बनाने में कामयाब रहा।

दूसरे गेम में भारत ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन इस बार भी ताइवान की टीम 15-11 से आगे रही। ताइवान ने तीसरे गेम में अपना दबदबा बनाए रखा और 31-17 के बड़े अंतर से आगे रही। मैच में काफी पिछड़ चुकी भारतीय टीम वापसी नहीं कर पाई और विपक्षी टीम ने अंतिम गेम में 20-16 की बढ़त बनाते हुए मैच अपने नाम किया। अगले ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना सोमवार को यूनिफाइड कोरिया से होगा।

एशियाई खेल (वुशु) : पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा में पदक से चूके अंजुल

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जकार्ता। भारत के अंजुल नामदेव रविवार को 18वें एशियाई खेलों में वुशु प्रतियोगिता में पुरुषों की चांगक्वान स्पर्धा के पदक से चूक गए। इस स्पर्धा में अंजुल को पांचवां स्थान हासिल हुआ और इस कारण वे कांस्य पदक से दो कदम दूर रह गए। भारतीय खिलाड़ी अंजुल को कुल 9.66 अंक हासिल हुए। इसके अलावा एक अन्य भारतीय खिलाड़ी सूरज सिंह को 10वां स्थान हासिल हुआ।

उन्हें 9.51 अंक मिले। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के खिलाड़ी सुन पेयुआन को मिला। उन्होंने 9.75 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया। इंडोनेशिया के एडगर हेवियर मार्वेलो ने 9.72 अंकों के साथ रजत और ताइवान के साई सेमिन ने 9.70 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता