राहुल का मोदी से केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 अगस्त 2018, 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केरल में आई बाढ़ को फौरन राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा,‘‘प्रिय प्रधानमंत्री, कृपया देरी किए बिना केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। हमारे लाखों लोगों का जीवन, आजीविका और भविष्य दांव पर है।’’

केरल में बारिश और बाढ़ से अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ कर्मियों के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अपने-अपने घरों की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का कार्य शुरू किया। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गयीं जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे