गजब, ये डॉक्टर करता है ऐसे इलाज, नदी और जंगल पार करके आते है लोग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 16 अगस्त 2018, 9:03 PM (IST)

नई दिल्ली। डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है। हमने बहुत बार देखा भी है कि भगवान के लोग डॉक्टरों के हाथ-पांव जोड़ते है। भगवान के बाद धरती पर डॉक्टर ही हैं जो जीवन दान दे सकते हैं। भारत में सबसे ज्यादा कमाई डॉक्टर ही करते है। डॉक्टर अस्पताल में देखने के बाद घर पर अलग से शुल्क चार्ज करते है। वहीं भारत में बहुत से ऐसे कई डॉक्टर है जो लोगों का मुफ्त में भी इलाज करते है। अगर बात विदेश की जाएं तो अमेरिका के लीमा शहर में एक ऐसा भी डॉक्टर है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का फ्री में इलाज करते है।

आज हम आपको पेरु के ऐसे डॉक्टर के बारें में बताएंगे तो कैंसर पीडि़त लोगों की मदद करते है और उनका इलाज भी मुफ्त में करते है। ये वो जाबांज डॉक्टर है वो मरीजों के पास पहुंचने के लिए अमेजन नदी और जंगलों को पार कर लोगों की मदद करते है।

ये डॉक्टर साउथ अमेरिका के पेरु के रहने वाले है इनका नाम पुन-चोंग है। पुन सिर्फ इलाज नहीं बल्कि खाने से लेकर रहने तक की जगह देते है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुन ने बताया कि उन्होंने देखा है कि दूरदराज से कैंसर का इलाज करने आने वालें लोगों को जमीन पर रहना पड़ता है। पुन ने गरीब लोगों की ये स्थिति देखकर लोगों के लिए कुछ करने की ठानी। तब से लेकर अब कर पुन लोगों की फ्री में मदद करते रहते है।

पेरू के डॉक्टर रिकार्डो पुन-चोंग कैंसर से पीडि़त बच्चों का इलाज कराने आए परिवारों को मुफ्त में खाना और रहने की जगह देते हैं। इतना ही नहीं पुन खाली समय में राजधानी लीमा के अस्पतालों में घूमते हैं। वहां ऐसे लोगों को तलाशते हैं और उनकी मदद करते हैं।

डॉक्टर पुन बताते है कि वो ज्यादातर कैंसर पीडि़त बच्चों का इलाज करते है। जो लोग उनके पास इलाज करना आते है या तो उनके पास कम पैसे होते है या तो बिल्कुल भी पैसे नहीं होते।

ये भी पढ़ें - इन 15 तस्वीरों में देखें प्रकृतिक का अद्भुत और नायाब नमूना

पुन से बताया कि लोग उनके पास एंडीप पर्वत और अमेजन जैसी खतरनाक नदी को पार करके इलाज कराने आते है। कैंसर का इलाज करने में काफी लंबा समय निकल जाता है और जो लोग दूर से आते है।

पुन बताते है कि लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कुछ लोगों को तो मैंने अस्पताल की छत पर सोते हुए देखा है। बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए परिवारों को कई-कई दिन सडक़ पर सोना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - यहां के पुरुषों को लगी यह लत, परेशान पत्नियां दे रही हैं तलाक

पुन के 2008 में एक संगठन बनाया जिससे वो लोगों की मदद करते है पुन से इस संगठन का नाम इंस्पायरा रखा था। ये एक गैर सरकारी संगठन है। इन्सपाइरा पेरू में अब तक 900 से ज्यादा परिवारों की मदद कर चुका है।

पुन बताते है कि मुझे अपने गर्मियों की छुट्टियां भी मरीजों के साथ गुजारना अच्छा लगता है। इन बच्चो को देखकर उन्हें अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है।

ये भी पढ़ें - जिगर और दिल चाहिए यहाँ जाने के लिए