पंजाब विधानसभा का सत्र 24 अगस्त से होगा शुरू

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 16 अगस्त 2018, 2:23 PM (IST)

चंडीगढ़ । पंजाब विधानसभा का सत्र 24 अगस्त से शुरू होगा और 28 अगस्त तक जारी रहेगा। यह फैसला मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सत्र का पहला दिन शुक्रवार को दोपहर में शुरू होगा, जबकि सदन का विधायी कामकाज 27 अगस्त (सोमवार) से शुरू होगा।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे