आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याएं देश की एकता-अखंडता के लिए खतरा : पायलट

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 15 अगस्त 2018, 7:31 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पायलट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के कमजोर, पिछड़े व गरीब वर्ग का कल्याण करना आज सबसे बड़ी चुनौती है और कांग्रेसजनों को इस कसौटी पर खरा उतरना है। आज देश में आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याएं देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा है। इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि अलगाववादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर देश को अक्षण्णु बनाए रखें।

उन्होंने कांग्रेसजनों को आजादी के संघर्ष में पार्टी के योगदान तथा बलिदानों का स्मरण कराते हुए कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में विकास के जो नए आयाम स्थापित किए उसके फलस्वरूप 21वीं सदी के भारत का प्रगतिशील निर्माण हुआ है। देश के समक्ष आने वाली सभी चुनौतियों का सामना कांग्रेस में निहित मूल्यों एवं सिद्धांतों के अनुपालन से ही हो सकता है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, उप नेता प्रतिपक्ष रमेश मीना, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. खानू खां बुधवाली, महासचिव महेश शर्मा, गिरिराज गर्ग, बालकृष्ण खींची, ज्योति खंडेलवाल, वैभव गहलोत, सचिव राजेश चौधरी, प्रशान्त शर्मा, महेश शर्मा दौलतपुरा, सुशील आसोपा, विक्रम वाल्मीकि, जसवन्त गुर्जर, पं. सुरेश मिश्रा, मंजू शर्मा, अमीन कागजी, बालेन्दु सिंह शेखावत, आर.सी. चौधरी, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व सांसद डॉ. महेश जोशी, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, जगदीश तिवाड़ी, बृजकिशोर शर्मा, सेवादल के मुख्य संगठक राकेश पारीक, सीताराम अग्रवाल, अब्दुल रज्जाक भाटी, किशनलाल मेघवाल, परमानन्द पंवार, अरुणा स्वामी, अजय सक्सेना, बिरदीचंद शर्मा, जाकिर गुडएज, राजेन्द्र शर्मा, राहुल तंवर, लियाकत अली, पवन गोयल, मोहनलाल मीणा, शफीक कुरैशी, बिरदीचंद सैनी, सुमेर सिंह चारण, रविन्द्र पारीक, हरिमोहन शर्मा, रामकरण कुमावत, दीपक धीर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम




ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम