स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हुए सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 अगस्त 2018, 4:41 PM (IST)

चंडीगढ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तचर विभाग हरियाणा, अनिल कुमार राव को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया तथा सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग, विकास धनखड़ को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त, 11 अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में उप-पुलिस अधीक्षक पंचकूला, मुकेश मल्होत्रा, उप-पुलिस अधीक्षक फरीदाबाद जयबीर सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद रविंदर कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक कैथल रामकुमार, उप-पुलिस अधीक्षक, दूसरी बटालियन एचएपी मधुबन कृष्ण कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा निरीक्षक नरेश यादव, उप-निरीक्षक गुप्तचर विभाग गुरुग्राम जलधीर सिंह, उप-निरीक्षक हिसार रमेश कुमार, उप-निरीक्षक गुरुग्राम नैनपाल, इएएसआई पंचकूला राकेश कुमार व लेडी एएसआई शमिल हैं।

इस अवसर पुलिस महानिदेशक बीएस सन्धू ने कर्तव्य-निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। पदक विजेताओं की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए सन्धू ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है जो समस्त राज्य पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य जवानों का भी मनोबल और अधिक बढेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे