स्वतंत्रता दिवस : बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण करेगी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 अगस्त 2018, 3:44 PM (IST)

जयपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वाधीनता दिवस समारोह पर शहर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ी चौपड़ पर सबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झंडारोहण करेंगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में शहर के सांसद, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे