नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करेंगे। इस बार उनका यह भाषण टीवी, रेडियो के अलावा गूगल-यू ट्यूब पर लाइव स्ट्रीम होगा। ऐसा उनके भाषण को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त के लिए गूगल-यूट्यूब से समझौता किया गया है। अब आप गूगल पर प्रधानमंत्री की स्पीच को लाइव सुन सकते हैं।
अपने तरह का ये पहला इस तरह का डिजिटल प्रोग्राम है। लाइव टेलिकास्ट की ये स्क्रीन गूगल और यू ट्यूब जैसे सर्च इंजन के होम पेज पर ही इंबेड रहेगा। इसका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख और सुन सकें। गूगल ने इस तकनीकी का सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोग्राम में किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रसार भारती के सीईओ शशि
शेखर वेमपती ने कहा, हमारे प्रयास से हमारी डिजिटल उपस्थिति बढ़ रही है।
स्वतंत्रता दिवस के लाइव टेलिकास्ट के लिए हमने गूगल और यूट्यूब से समझौता
किया है। दूरदर्शन का एंकर पहली बार लाल किले पर रहेगा। वहीं, 22 हाई
डिफिनिशन कैमरा लाल किले और राज घाट पर कवरेज के लिए रहेगा।
दूरदर्शन
से प्रधानमंत्री के भाषण को 20 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करने का
निर्णय लिया है। इसका टेलिकास्ट स्वतंत्रता दिवस के बाद किया जाएगा। इस
दौरान शंकर माधवन का एक गाना भी जारी रहेगा। यह गाना स्वतंत्रता दिवस के
महत्व के बारे में बताता है।
ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...