भारी बारिश और बाढ़ से देश में हाहाकार: नदियां उफान पर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 14 अगस्त 2018, 09:01 AM (IST)

नई दिल्ली। देशभर में हो रही भारी बारिश और बाढ़ से कई राज्यों में हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के कारण राज्यों की कई नदियां लबालब भरी है तो कई उफान पर बह रही है। देश के सात राज्यों में बारिश और बाढ़ के कारण 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बारिश के कारण जम्मू कश्मीर की कई नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही है। वहीं मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे-3 पर लैंडस्लाइड होने से लोगों की आवाजाही रोक दी गई थी। राज्य में जारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण एहतियातन आपदा विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। केरल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 39 लोगों की मौत चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल में अगले 24 में भारी बारिश की नई चेतावनी जारी की है।

केंद्र सरकार ने केरल में बाढ़ पीडि़त लोगों की तत्काल सहायता के लिए रविवार को 100 करोड़ रुपये की घोषणा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और कहा कि आजादी के बाद अब तक राज्य में इस तरह की स्थित नहीं हुई थी। देश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर मचाए हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कई दिनों से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, केरल और मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई जगह लोग जलजमाव से त्राहिमाम कर रहे हैं तो कई जगह बाढ़ की स्थिति पैदा होने से लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने केरल, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की है।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...