तीज महोत्सव : कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, दर्शकों ने किया मनोरंजन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 अगस्त 2018, 10:29 PM (IST)

जयपुर। नगर निगम जयपुर की ओर से सोमवार को तीज के अवसर पर तालकटोरा पाल पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम से पूर्व नगर निगम के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी, उप महापौर मनोज भारद्वाज, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष भंवर लाल सैनी, स्थानीय पार्षद सुरेंद्र सिंह रोबिन सांस्कृतिक समिति के सदस्यों एवं अतिरिक्त आयुक्त हरसहाय मीना ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बेस बैंड द्वारा राजस्थानी राष्ट्रभक्ति गीतों की धुनों एवं बैंड बजा कर शानदार प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार बीकानेर से आई मानसी सिंह पवार ने भवाई नृत्य एवं राजस्थानी गीत कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इसी प्रकार कलाकार नियाज हसन ने देश भक्ति एवं फिल्मी गाने प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर किया। तीज महोत्सव के दौरान तालकटोरा तालाब में पर्यटक ने नावों में घूमकर आनंद उठाया। तीज महोत्सव के अवसर पर तालकटोरा तालाब एवं पौंडरिक गार्डन को रोशनी से सजाया गया, जो देखने लायक था।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम