पटना के शेल्टर होम में दो लड़कियों की मौत के मामले में दो को दबोचा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 13 अगस्त 2018, 3:09 PM (IST)

पटना। मुजफ्फरपुर के एक शेल्टर होम में रेप कांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। इसके बाद पटना के एक शेल्टर होम में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लड़कियों की मौत के मामले ने राजनीति गलियारों में तहलका मचा दिया है। इस शेल्टर होम के संचालक चिरंतन कुमार और सचिव मनीषा दयाल को दबोच लिया गया है। इस शेल्टर होम को अनुमाया ह्यूमन रिसोर्स फाउंडेशन (एएचआरएफ) नाम का एक स्वयंसेवी संस्था चलाता है।

मनीषा दयाल खुद को इस एनजीओ की निदेशक बताती थी। मनीषा दयाल सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिया रहा करती थी। अपनी संस्था की कार्यों के बारे में लगातार शेयर करती रहती थी। मनीषा तस्वीरें भी शेयर कर दिया करती थी। एक तस्वीर में वह जेडीयू नेता श्याम रजक के साथ वाली शेयर की थी। मनीषा अपनी संस्था को महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े कार्यक्रम कराने का दावा किया करती थी। अभी हाल ही में तीज मेले का भी आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में महिलाओं को तीज क्वीन और मिस प्रिंसेज घोषित करती थी।

उल्लेख है कि शेल्टर होम की दो लड़कियों को पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में अस्पताल प्रशासन का यह कहना था कि शेल्टर होम से लड़कियां मृत अवस्था में लाई गई थीं। हैरान करने की बात यह है कि लड़कियों के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार शीघ्र भी कर दिया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे