नई दिल्ली। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को कोलकाता के एक नर्सिंग होम में लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें अपने आप में एक ‘संस्थान’ बताते हुए उनकी तारीफ की, जिनका सभी सांसद सम्मान करते थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद :-
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, "लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और अनुभवी सांसद
सोमनाथ चटर्जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।" उन्होंने कहा, "उनके
निधन से बंगाल और भारत को क्षति पहुंची है। सोमनाथ के परिवार और असंख्य
शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-
प्रधानमंत्री ने सोमनाथ को
भारतीय राजनीति की एक मजबूत शख्सियत बताया जिन्होंने संसदीय लोकतंत्र को
समृद्ध किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा,"चटर्जी गरीबों और कमजोर लोगों के
कल्याण की एक मजबूत आवाज थी। उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदना उनके
परिवार और समर्थकों के साथ हैं।"
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी :-
राहुल गांधी ने 10 बार सांसद रह चुके चटर्जी के निधन पर ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक प्रकट करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह एक संस्थान थे। दलगत राजनीति से परे सभी सांसद उनका बहुत आदर व सम्मान करते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अरविंद केजरीवाल:-
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप)
के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ‘भारत के अब तक के सबसे
महान लोकसभा अध्यक्षों में से एक के रूप में’ याद किया। केजरीवाल ने ट्वीट
कर कहा, ‘‘सोमनाथ चटजीर्जी के बारे में बेहद दुखद खबर। समकालीन समय के सबसे
महान संसद सदस्यों में से एक... देश उन्हें हमेशा याद करेगा।’’
चटर्जी
का सोमवार सुबह 8.15 बजे बेेलेव्यू क्लीनिक में निधन हो गया, जहां वह सात
अगस्त से भर्ती थे। चटर्जी की हालत रविवार को दिल का दौरा पडऩे के बाद से
गंभीर थी। उन्हें किडनी संबंधी बीमारी भी थी।
यह भी पढ़े : अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे