मुंबई। सोशल मीडिया पर अक्सर बॉडी-शेम्ड का शिकार हुईं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि यहां कई ऐसे लोग हैं, जो लुक की तुलना में अधिक प्रतिभाशाली हैं और शारीरिक उपस्थिति महज एक भ्रम है।
बिग एफएम के साथ बातचीत में, सोनाक्षी ने कहा, ‘‘कोई व्यक्ति अपनी लुक की तुलना में बहुत कुछ है। मैं उनमें से हूं, जो दूसरी तरफ रह चुकी है और इस तरह मैंने सिक्का के दोनों पहलू देखे हैं। मैं किशोरावस्था में वजनी थी।
इससे मुझे कोई परेशानी नहीं थी कि मैं कितनी मोटी हूं और कितने किलो कम करना है, पर लोग मुझे प्यांट आउट करते थे।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘दबंग’ अभिनेत्री का कहना है कि उनके वजन और लुक उनके कौशल की तुलना में बहुत छोटी-सी चीज थे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन चीजों पर ध्यान देती थी, जिसमें अच्छी थी। इस तरह मैंने कभी दवाब नहीं डाला।’’ सोनाक्षी आगामी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटन्र्स’ और ‘कलंक’ की तैयारी कर रहे हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - बी टाउन में इन स्टार ने किया डेब्यू, कोई हिट तो कोई हुआ फ्लॉप