बहिबलकलां गोलीकांड में SSP समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 अगस्त 2018, 4:47 PM (IST)

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के निर्देश के बाद बहिबलकलां गोलीकांड तत्कालीन एसएसपी समेत चार पुलिसकर्मियों के नाम FIR में शामिल किए गए हैं। इस गोलीकांड को हुए तीन साल से ज्यादा हो गए हैं।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की जांच रिपोर्ट के आधार पर चारों पुलिसकर्मियों को एफआइआर में मुख्य आरोपितों के रूप में नामजद करने के आदेश दिए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पहले इनके नाम आरोपितों में शामिल नहीं थे। जस्टिस रणजीत सिंह आयोग ने 26 जुलाई को सरकार को अपनी पहली रिपोर्ट सौंप दी थी। घटना को लेकर 21 अक्टूबर, 2015 को फरीदकोट के थाने बाजाखाना में धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या के प्रयास) सहित कई धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी। घटना में घायल अजीत सिंह के बयानों के आधार पर आयोग की सिफारिश पर सात अगस्त को भी एक मामला दर्ज किया गया है। चरणजीत सिंह शर्मा को सरकार ने घटना के कुछ दिनों बाद विरोध के चलते रिटायर कर दिया था। बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इस घटना की जांच सीबीआइ से करवाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...