अमित शाह ने दिलाया, यूपी में 2014 से एक सीट ज्यादा जीतने का संकल्प

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 अगस्त 2018, 3:41 PM (IST)


लखनऊ। लोकसभा केचुनाव के माध्यम से दिल्ली की राजगद्दी में बैठने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। क्योंकि यहां लोकसभा की 80 सीटें आती हैं। यहां पर सबसे ज्यादा सीटों पर कब्जा करने का मतलब दिल्ली की गद्दी पर प्रमुख दावेदारी मानी जाती है। इस को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यसमिति के मंथन के दूसरे दिन रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार भर दिया है।

शाह ने सम्बोधित करते हुए कहा है कि हमें 2014 से एक सीट ज्यादा जीतने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 से एक सीट ज्यादा यानी 74 सीटों पर विजय प्राप्त करना ज्यादा है। अभी वर्तमान में भाजपा की वहां लोकसभा की 73 सीटें हैं। ये कार्यसमिति में बसपा-सपा-रालोद गठबंधन तीनों ने मिलकर भाजपा को पटखनी दी इस पर भी विशेष चर्चा मंथन किया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इसमें भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि संयुक्त विपक्ष के सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद गठबंधन को पटखनी देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी भी हाल में हर सीट पर 51 फीसदी वोट के लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपनी एक रणनीति तैयार करनी चाहिए तब ही हम भाजपा के यूपी मिशन 73 पल्स प्राप्त करने में कामयाब हो सकेंगे।

यह भी पढ़े : आपके हाथ में पैसा नहीं रूकता, तो इसे जरूर पढ़े