दिल्ली में रिमझिम बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 12 अगस्त 2018, 11:56 AM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह रिमझिम बारिश हुई। यहां का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘आज पूरे दिन बदली छाए और बारिश की संभावना है।’’

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटों में 0.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 82 प्रतिशत रहा।

वहीं एक दिन पहले शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे