रेल भर्ती बोर्ड में निकली अपरेंटिस के 192 पदों पर भर्तियां

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 अगस्त 2018, 5:18 PM (IST)

नई दिल्ली। रेल व्हील फैक्ट्री ने अपरेंटिस के रिक्त पड़े 192 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

पद का नाम व पदों की संख्या।

1. फिटर : 85 कुल पद।
2. मशीनिनिस्ट : 31 कुल पद।
3. मैकेनिक (मोटर वाहन) : 8 कुल पद।
4. टर्नर : 5 कुल पद।
5. सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर (सीओई ग्रुप) : 23 कुल पद।
6. इलेक्ट्रीशियन : 18 कुल पद।
7. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक : 22 कुल पद।
पदों की संख्या : 192 कुल पद।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास और प्रासंगिक क्षेत्र में एनसीवीटी प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आयु सीमा :
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 से और अधिकतम 24 वर्ष तक है।
आवेदन शुल्क : सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1 00 रुपए वहीं एससी/ एसटी वर्ग के लिए निशुल्क है।

आवेदन कैसे करें :
उम्मीदवार पदों की जानकारी, आयु सीमा, योग्यता, नियमों और अन्य शर्तों के लिए नीचे दिए गए लिंकके माध्यम से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

http://www.rwf.indianrailways.gov.in/works/uploads/files/MIS%20Center/app%2018.pdf

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे