गहलोत ने वसुंधरा पर कसा तंज, कहा-आपने तो नई पार्टी बनाने की दी थी धमकी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 अगस्त 2018, 5:09 PM (IST)

जयपुर। रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर तंज कसते हुए कहा कि वसुंधराजी हमें शिक्षा देती हैं, जबकि उन्होंने पिछली बार गुलाब चंद कटारिया की यात्रा रुकवा दी थी। उन्होंने धमकी दी थी कि यदि यात्रा निकाली गई, और मुझे अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो मैं नई पार्टी बना लूंगी।

गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की पाेल खोलते हुए कहा कि 5 साल प्रदेश में कुशासन का राज रहा है। 5 साल जनता त्रस्त रही है।

अब राहुल गांधीजी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान आए हैं। उनका स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आपका स्वागत करना तभी सार्थक होगा जब राहुलजी की कही बातें घर-घर पहुंचाएं। गहलोत ने आगे कहा कि राहुल गांधी को जयपुर से विशेष लगाव रहा है। राहुल गांधी जयपुर में ही कांग्रेस उपाध्यक्ष चुने गए थे।

गहलोत ने दूर-दूर से आए लोगों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के एयपोर्ट से सभा स्थल पहुंचने में 4 घंटे लगे । लोगों ने पलकपांवड़े बिछाकर उनका स्वागत किया, उसके लिए धन्यावाद।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे