रेगिस्तान में दफन कर किया जाता है ये काम, लोग कपड़े उतार कर करवाते हैं ऐसा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 अगस्त 2018, 2:27 PM (IST)

चिलचिलाती धूप में लोग बाहर निकलना पसंद नहीं करते हैं। वहीं रेगिस्तान में भरी धूप में आपके कपड़े उतार कर आपको दफन कर दिया जाएं तो आप क्या कहेंगे। जी हां, ऐसा ही कुछ इस रेगिस्तान में होता है। दरअसल, सऊदी अरब में एक ऐसा रेगिस्तान है जहां लोग घूमने के साथ-साथ अपना इलाज भी कराते हैं।

दरअसल, दुनिया में कई जगहें ऐसी है, जहां कई बीमारीयों का इलाज कुछ अनोखे तरीके से किया जाता है। जिसकी कल्पना करना काफी मुश्किल होता है।
सऊदी अरब का यह रेगिस्तान इसी वजह से काफी चर्चाओ में है क्योंकि यहां पर लोगो को नग्न कर उन्हें दफनाया जाता है जिसके बाद उनकी बीमारी का इलाज होता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल में यह बीमारी हड्डियों से जुडी होती है और इस बीमारी को दूर करने के लिए विदेशो के कई लोग यहां पर आते है।

इस बीमारी का इलाज तीन दिन से नौ दिनों तक किया जाता है इस बीमारी के इलाज के दौरान व्यक्ति को सबसे ज्यादा धूप वाले दिन रेत में नग्न कर गले तक दबा दिया जाता है।

ये भी पढ़ें - 37 देशों में मिली यह अनजान खूबसूरत औरतें

उसके बाद उसे कम से कम पंद्रह मिनट तक रेत में दबे रहने दिया जाता है। इस प्रकार से यह इलाज किया जाता है।

इस इलाज की सबसे खास बात यह है कि जब तक यह इलाज चलता है तब तक व्यक्ति को नहाने नहीं दिया जाता है। मरीजों को वहीं रेत पर बने छोटे छोटे घरो में वक्त बिताने को कहा जाता है।

ये भी पढ़ें - भारतीय वैज्ञानिक का दावा, यहां रहते हैं एलियंस

यहां पर कई लोग आते है जोकि अपनी बिमारियों का इलाज चाहते है। इस इलाज में कम से कम ढाई से तीन हजार का खर्चा होता है। यह इलाज अच्छा है भी या नहीं यह तो अबतक नहीं पता चल पाया है लेकिन कई लोग इस इलाज को लेने आते है।

ये भी पढ़ें - अजीब रस्में,जिनके बिना नहीं होती शादियां!