हरियाली शनि अमावस्या का है खास महत्व, बोरेड़ी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 अगस्त 2018, 1:53 PM (IST)

बारां। बोरेड़ी धार्मिक स्थल पर आज सावन के पवित्र महीने की हरियाली शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता-सा लगा हुआ है। हरियाली शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चनाकर आस्था की डुबकी लगाईं।

शनि अमावस्या का धार्मिक ग्रंथों में खास महत्व बताया गया है। जिसके चलते तीर्थ स्थल बोरेडी शनि धाम में बारां जिले सहित राजस्थान व मध्यप्रदेश के अलग अलग स्थानों से आये सैकड़ों लोगों ने अपनी जन्म कुंडली में मौजूद कालसर्प दोष, पितृ दोष निवारण के लिए पूजा अर्चना की।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सब पाप हो जाते हैं नष्ट

भारतीय संस्कृति में पवित्र सावन महीने का खास महत्व मान जाता है। सावन महीने की शनि अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर तीर्थ स्थलों में पूजा अर्चना, दान पुण्य करने की परम्परा आदि अनादि काल से चली आ रही है।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

धार्मिक परम्परा में बारां के बोरेडी शनि धाम को बारां के धार्मिक स्थलों में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं इस स्थान पर जपतप दान पुन्य करने से मनुष्य के सब पाप नष्ट हो जाते है। आज शनि अमावस्या के दिन हजारो लोगो ने पूजा अर्चना कर स्नान किया और दान पुन्य किया।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम