UP : नेशनल हाईवे 28 पर फ्लाईओवर गिरा, 4 लोग जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 11 अगस्त 2018, 09:32 AM (IST)

बस्ती । उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक फ्लाईओवर का लिंटेल आज सुबह गिर गया। लिटेंल गिरने से 4 लोग घायल हो गए हैं,जबकि दो लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बीते कुछ महीनों से इस ब्रिज पर लगातार काम चल रहा था. शनिवार सुबह फ्लाइओवर का लिंटल गिर गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिएहैं। उन्होंने यातायात को फिर से शुरू करने का आदेश दिया है।


ये भी पढ़ें - इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी