राहुल गांधी की यात्रा से टोंक रोड पर ट्रेफिक बाधित होगा, इन रास्तों से आए-जाए

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 10 अगस्त 2018, 10:38 PM (IST)

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के रोडशो से शनिवार को टोंक रोड बाधित रहेगा। जवाहर सर्किल से रामलीला मैदान तक राहुल गाँधी टोंक रोड और जेएलएन मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान जाएंगे। आने-जाने के लिए ट्रेफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। राहुल के रोड शो को देखते हुए कई स्कूलों ने शनिवार का अवकाश रखा है।


पुलिस उपायुक्त यातायात लवली कटियार ने बताया कि राहुल गांधी के जयपुर आने पर एयरपोर्ट से रामलीला मैदान तक आने के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न स्थानो पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। कार्यक्रम मे प्रदेश से काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ के भाग लेने की संभावना है। इस सभा में विभिन्न स्थानो से वाहनों के द्वारा लोगों के शामिल होने की सम्भावना है। अतः यातायात के सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालन हेतु यातायात व्यवस्था इस रहेगी-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1. रोड शो के जे.एल.एन. मार्ग पर चलने के दौरान जे.एल.एन. मार्ग पर चलने वाले सामान्य
यातायात को आवश्यकतानुसार डाईवर्ट कर टोंक रोड़ से निकाला जाएगा।
2. रोड शो के टोंक रोड पर आने पर टोक रोड पर चलने वाले सामान्य यातायात को
आवश्यकतानुसार डाईवर्ट कर जे.एल.एन. मार्ग़ से निकाला जाएगा।
3. टोंक रोड़ पर एम.जी.डी के सामने बस स्टोप पर रूकने वाली बसें रामनिवास बाग एम.जी.
डी वाले गेट से 25 फिट आगे रूक कर सवारियों उतारेगें व चढ़ायेगे।
4. बड़ी चौपड़ से जौहरी बाजार होकर सांगानेरी गेट की तरफ आने वाला यातायात मिनर्वा
सर्किल एम.डी. रोड़, धर्म सिंह सर्किल, होकर अपने गनतव्य स्थान पर जा सकेगा। इसी
प्रकार त्रिपोलिया से चैड़ा रास्ता होकर न्यू गेट से बाहर आने वाला यातायात त्रिपोलिया से
बड़ी चैपड़ जौहरी बाजार व छोटी चैपड़, चांदपोल बाजार होकर जा सकेगा।
5. घाटगेट की तरफ से आने वाला यातायात मिनर्वा सर्किल से एम.डी. रोड़ होकर जा
सकेगा।
6. एम.आई. रोड़ अजमेरी गेट की तरफ से आने वाला यातायात यादगार से टोंक रोड़ होकर
निकाला जावेगा।
7. एस.एम.एस. से यादगार की ओर आने वाला यातायात अशोक टी पाईन्ट से अशोक मार्ग
होकर निकाला जावेगा।
8. आमेर की तरफ से आने वाली बस/मिनी बसे रामगढ़ मोड़ से धोबीघाट, गलतागेट, टी.पीनगर,
गुरुद्वारा मोड़ से गोविन्द मार्ग होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकेगी।
9. रोड शो के जवाहर सर्किल क्रास करने तक आगरा रोड़ व बी.टू. बाईपास की तरफ से
जवाहर सर्किल की तरफ आने वाले भारी वाहनो को डाईवर्ट कर निकाला जावेगा।
10. रोड शो के रुट एवं मानप्रकाश स्लिप लेन से लेकर बापू बाजार लिंक रोड तक एवं
रामनिवास बाग गेट से न्यू गेट के बीच में सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगी।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम