जयपुर में किया जाएगा 101 महिलाओं का सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 अगस्त 2018, 11:50 PM (IST)

जयपुर। महिला उत्थान समिति नगर निगम की ओर से शुक्रवार को मसाला चौक में शाम 5 बजे से आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपमहापौर मनोज भारद्वाज ने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त फायर क्षिप्रा शर्मा ने बताया कि नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों मेें उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 1500 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां प्रदान की जाएंगी। इनके अलावा समारोह में मेहंदी, साफा बंधाई एवं लहरिया रैम्प वॉक प्रतियोगिता होगी। दर्शकाें के मनोरंजन के लिए म्यूजिक एवं इवेन्ट वीणा कला अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे




ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल