शिल्पा शेट्टी को जिस अभिनेता ने किया था किस, अब देने जा रहा है ये खुशखबरी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 अगस्त 2018, 4:42 PM (IST)

नई दिल्ली। बॉलीवुड की अभिनेतत्री शिल्पा शेट्टी को किस करने वाले अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल अभिनेता रिचर्ड गेरे 68 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे है। रिचर्ड ने इसी साल 35 वर्षीय एलेजेंड्रा सिल्वा से शादी की है और अब वह प्रेग्नेंट हैं।

रिचर्ड गेरे ने अपनी शादी के रिसेप्शन में उन्होंने फ्लेमेंको डांस कर और गाना गाकर अपनी स्पेनिश दुल्हन एलेजेंड्रा सिल्वा को हैरान कर दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बता दें, कि रिचर्ड अमेरकिी सिनेमा और टीवी के जाने माने अभिनेता हैं और कई सारी फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - ऎसी महिलाओं को पसंद करते हैं पुरूष

40 साल से अधिक सालों से रिचर्ड सिनेमा जगत में सक्रिय हैं। अपने भारत दौरे के दौरान आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड ने मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को किस कर लिया था। जिसके बाद यह काफी बड़ा विवाद बन गया था।

ये भी पढ़ें - ...तो इसलिए संबंध के बाद कमजोर महसूस करते है पुरुष

जून 2015 में पहली बार रिचर्ड और एलेजेंड्रा के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। जिसके बाद काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2018 में शादी कर ली थी।

ये भी पढ़ें - सोफिया ने कराया सुपरहॉट फोटोशूट