बुलंदशहर : कांवडियों का उत्पात, पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर मारने की कोशिश

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 अगस्त 2018, 2:51 PM (IST)

बुलन्दशहर। भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र महीना होता है। ऐसा माना जाता है इस महीने भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामना की पूर्ति होती है। इसलिए लाखों लोग गंगा में स्नान करके कांवड़ में जल भरकर पैदल शिव मंदिर पहुंचते हैं और शिव लिंग का जलाभिषेक करते हैं। लेकिन कांवडिय़ों की भीड़ में बहुत से ऐसे लोग होते है जो कांवड के नाम पर गुंडागर्दी करते है। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोतीबाग इलाके से सडक़ पर कुछ बेकाबू कांवडिय़ों सरेआम गुंडागर्दी की कुछ तस्वीरें आईं थी। वहीं अब खबर आ रही है कि कांवडिय़े ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जमकर उत्पात मचाया है।

ये घटना बुलन्दशहर के नरसैना ज्ञतना क्षेत्र की है। कांवडिय़ों ने यहां तो हद ही कर दी। पुलिस वाले को ही निशाना बनाया। उनकी गाड़ी पर प्रहार तो किया ही लेकिन उन्हें भी नहीं छोड़ा। कांवडिय़ों ने पुलिस वाले को दौड़ा, दौड़ा कर मारने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पुलिस वाले जान बचाने के लिए भागते रहे। पीछे से कांवडिय़ां का झुंड उन्हें दौड़ाता रहा। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के साथ विवाद के बाद कावडि़ए उग्र हो गए और देखते ही देखते पुलिस की गाड़ी को तहस-नहस कर दिया।

खबरों के मुताबिक, एक कावडि़ए ने पुरानी रंजिश में अपने साथी कावडि़ए के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी और मौके पर पहुंची उत्तरप्रदेश डायल 100 की पुलिस जीप को भी निशाना बना डाला।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

तोडफ़ोड़ और बवाल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 बलवाईयों को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यूपी डायल100 पुलिस जीप में ये कावडि़ए सिर्फ इसीलिए तोडफ़ोड़ कर रहे हैं क्योंकि पुलिस उनके एक साथी को पकडऩे का प्रयास कर रही थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुलन्दशहर के गांव किनौना निवासी पप्पू बिजली के मीटर लगाने का काम करता है। पप्पू का किसी शख्स से मीटर लगाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद उस शख्स ने बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए नरसैना थाने में पप्पू के खिलाफ थाने तहरीर दी थी।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

पप्पू कावंड़ यात्रा में शामिल था। उसने अपने साथी कावडिय़ों के साथ मिलकर उस शख्स की पिटाई कर दी जिसने उसके खिलाफ तहरीर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पप्पू को पकडऩा चाहा, तो पप्पू के साथी कावडि़ए उग्र हो गए और पुलिस जीप में तोडफ़ोड़ की।

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को कांवडिय़ों का एक ग्रुप दिल्ली के मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास से सडक़ पर गुजर रहा था। शायद उसके पीछे कुछ कारें आ रही थी। हो सकता है कार से किसी कांवडिय़ा के शरीर से टच हो गया होगा।

फिर क्या था, श्रद्धालु का गुस्सा फूट पड़ा। आव देखा ना ताव कर पर जमकर डंडे बरसाए। शिव भक्त इतने पर कहां मानने वाले थे। उन्होंने कार का गेट खोलकर उत्पात मचाया। हलांकि कार में बैठा व्यक्ति सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा। उसे किसी तरह की हानि नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!