भगवान बुद्ध की प्रतिमा से 20 किलोमीटर परिधि में नहीं लगेगा उद्योग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 अगस्त 2018, 10:30 AM (IST)

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बहुप्रतीक्षित मैत्रेय परियोजना के तहत भगवान बुद्ध की प्रतिमा से 20 किलोमीटर की परिधि में कोई उद्योग स्थापित नहीं होगा।

इस पर मंगलवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव पर्यावरण की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक चर्चा की गई। हालांकि अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जबकि पहले 50 किमी परिधि में उद्योग लगाना प्रतिबंधित किया गया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस बैठक में शामिल जिले के जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को मैत्रेय संबंधित बैठक में चर्चा हुई कि कुशीनगर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा पहले 500 फीट उंची लगनी थी। जो बाद में 200 फीट उंची प्रस्तावित हुई। 500 फीट उंची प्रतिमा लगने पर 50 किमी के दायरे में उद्योग लगाने को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया था। मगर प्रतिमा की 300 फीट कम उंचाई होने पर 20 किमी परिधि करने पर चर्चा हुई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!