फेक न्यूज पर व्हाट्सएप की लगाम, अब 5 बार से ज्यादा नहीं होगा मैसेज फॉरवर्ड

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 09 अगस्त 2018, 10:06 AM (IST)

नई दिल्ली। फेक न्यूज पर रोक लगाने वाले के लिए व्हाट्सएप ने फॉरवर्ड मैसेज को कंट्रोल करने वाला अपडेट जारी किया है। व्हाट्सएप के इस अपडेट के बाद अब भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स किसी भी मैसेज को 5 बार से ज्यादा फॉरवर्ड नहीं कर सकते।

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेग। मैसेज फॉरवर्ड करने की यह सीमा भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले सभी 20 करोड़ लोगों पर लागू की गई है।

इससे पहले फेक मैसेज को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही व्हॉट्सएप ने देश में लोगों को जागरूक करने के लिए वीडियो की शुरुआत करने की बात भी कही थी। बताया गया था कि इस वीडियो के जरिए यूजर्स को ‘फॉरवर्ड’ मार्क के साथ मिले हुए मैसेज को भी आगे भेजने से पहले उसकी जांच करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

व्हाट्सएप के ताजा अपडेट के बाद अब कोई भी यूजर किसी भी मैसेज को 5 से ज्यादा बार फॉरवर्ड नहीं कर सकता। हालांकि अफवाहों को रोकने में इस अपडेट की एक नाकामी यह भी है कि अगर किसी भी व्यक्ति के पास फॉरवर्ड किया गया मैसेज पहुंचता है तो वह भी आगे 5 लोगों तक इस मैसेज को भेज सकता है। व्हाट्सएप ने ये नहीं बताया है कि अब तक एक यूजर अधिकतम फॉरवर्ड मैसेज को कितने लोगों तक भेजता रहा है और इसका औसत क्या रहा है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर व्हाट्सएप के इस कदम से अफवाहों पर कारगर रोक लगेगी।

ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!


आपको बता दें कि इससे पहले देशभर में व्हॉट्सएप के जरिए भेजे गए मैसेज और कुछ अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा हत्या के कई मामले सामने आने के बाद सरकार ने कंपनी को दो नोटिस भेजे। सरकार ने चेतावनी दी थी कि यदि फर्जी खबरों और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए तो उसे भी इनका सहभागी माना जाएगा।

ये भी पढ़ें - ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग