नारी शक्ति सम्मान समारोह जयपुर में, यहां होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 08 अगस्त 2018, 4:36 PM (IST)

जयपुर। महिला उत्थान समिति नगर निगम की ओर से 10 अगस्त को शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक मसाला चौक में नारी शक्ति सम्मान समारोह मनाया जाएगा। समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष कुसुम यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, साफा बंधाई प्रतियोगिता एवं लहरिया प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार म्यूजिक एव इवेन्ट कार्यक्रम के अंतर्गत वीणा कला अकादमी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें 100 से अधिक महिलाएं नृत्य एवं गीत नृत्य की प्रस्तुति देंगी। यादव ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान




ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...