वरूण धवन ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा, जानिए कौन है वो!

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 अगस्त 2018, 7:19 PM (IST)

मुंबई। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता वरुण धवन अपनी लव लाइफ को लेकर शुरू से ही सुर्खियों में रहे है। वरुण काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस पर उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया था।

कई उन्हें नताशा दलाल के साथ देखा गया लेकिन कभी वरुण ने कभी इस बारे में किसी से जिक्र नहीं किया।

लेकिन हाल ही में उन्होंने नताशा के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनसे आप भी ये मान ही सकते हैं कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है। यहां तक कि वरुण के कैप्शन से यही लग रहा है कि उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बता दें, वरुण धवन और नताशा दलाल लंदन टूर पर थे जहां उन्होंने काफी समय बिताया और उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फोटो में आप देख सकते हैं इस किस तरह दोनों साथ खड़े हुए हैं। दोनों ही स्पोर्टी लुक में नजर आ रहे हैं और एक दूसरे के साथ काफी अच्छे भी लग रहे हैं और अनोखे तरीके से कैमरे की तरफ पोज भी दे रहे हैं।

इसके अलावा उनके कुछ और फोटोज हैं जो उन्होंने शेयर किए हैं। लंदन टूर से वरुण और नताशा संडे को ही मुंबई पहुंचे हैं। वरुण धवन बॉलीवुड की कई हिट फिल्में कर चुके हैं और दर्शकों के फेवरट एक्टर में भी शुमार हैं। इन दोनों ने शशांक खेतान के साथ भी कई फोटो क्लिक करवाए हैं जो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें - इन छह नामों से जानी जाती थी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी