गीता मां को हुआ प्यार! इस कोरियोग्राफर संग फोटो हो रही वायरल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 06 अगस्त 2018, 5:59 PM (IST)

नई दिल्ली। जी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो डांस इंडिया डांस’ की जज और कोरियोग्राफर गीता मां के नाम से फैमस गीता कपूर को शायद ही कोई ऐसा होगा जो उन्हें नहीं जानता हो। गीता कपूर को आज के समय में किसी पहचान की जरूरत नही हैं। गीता कपूर की उम्र अब 45 से ऊपर हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं।

गीता कपूर ने 15 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली गीता कपूर ने अभी तक शादी नहीं कि है। लेकिन, इन दिनों गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुत्रों के मुताबिक, गीता कपूर पिछले कुछ दिनों से कोरियोग्राफर, डायरेक्टर राजीव खिंची को डेट कर रहीं है। वो दोनों के फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो रहें हैं। गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें देखकर यही लगता है कि वो इन दिनों रिलेशनशिप में हैं।

ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब

जब भी डांस इंडिया डांस की जज से जब भी उनके प्यार के बारे में पूछा जाता है, तब वो इसे हंस कर टाल देती हैं या उसके बारे में चुप ही रहती है।

इसलिए हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह सच क्या है। लेकिन राजीव की इन्स्टाग्राम प्रोफाइल दोनों की बेहद करीबी तस्वीरों से भरी हुई है। जिन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि दोनों ‘सिर्फ अच्छे दोस्त’ हैं।

ये भी पढ़ें - इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने

बता दे, कि गीता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कोरयोग्राफर के रुप में काम किया है। इन फिल्मों में हे बेबी, तेरे नाल लव हो गया, अशोका, फिजा, तीस मार खान, शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - इसे कहते हैं ग्लैमरस Mom, रेड कॉर्पेट पर भी नहीं छोड़ा ऐश ने अराध्या हाथ

इसके अलावा, गीता ने फराह खान के साथ कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी ख़ुशी कभी गम, मोहब्बतें जैसी फिल्मों को भी कोरियोग्राफ किया है।

ये भी पढ़ें - ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब