सलमान की नाराजगी पर प्रियंका की मां ने दिया ये जवाब

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 05 अगस्त 2018, 5:32 PM (IST)

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सगाई को लेकर काफी सुर्खियों बटोर ही है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका ने ऐन वक्त पर सलमान खान की फिल्म भारत से हटने का फैसला किया। इसके बाद सलमान खान इस अभिनेत्री से काफी नाराज हो गए। इसके सलमान खान और प्रियंका के बीच तनाव की खबरें काफी चर्चा में आई। खबरों की माने तो भारत के लिए कैटरीना कैफ को साइन कर लिया गया। इन खबरों के बीच सलमान का प्रियंका की मां से हाल ही में किया गया बर्ताव मीडिया में छाया हुआ है।


इसके बाद मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में दबंग खान का प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को देखकर इग्नोर करने की खबरों ने इस बात को और हवा दे दी। मधु चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सलमान से नाराजगी वाले सवाल का जवाब दे रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे प्रियंका की मां मधु चोपडा़ से सलमान की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा गया तो मधु चोपड़ा ने कहा- आप यह सवाल सलमान से करें तो ज्यादा अच्छा होगा। मुझे इस बारे में नहीं मालूम।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो एक नाइट क्लब का है जहां दोनों काफी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग भी देखने को मिली। प्रियंका और निक के फैन ने दोनों के इस मोमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि ये वीडियो सिंगापुर के लावो नाइट क्लब का है।

ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका