मुजफ्फरपुर कांड : तेजस्वी यादव ने कहा, चाचा की आत्मा इतनी देर बाद में जागी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 अगस्त 2018, 7:00 PM (IST)

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर मचा सियासी घमासान अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। मुजफ्फरपुर रेप कांड को लेकर शनिवार को आरेजडी दिल्ली के जंतर मंतर नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ धरना दे रही है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ,दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद यादव और लेफ्ट नेता डी राजा पहुंचे।


राहुल गांधी ने कहा है कि हम देश की महिलाओं के साथ खड़े हैं। जो जिम्मेदार उनको दण्ड देना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनके चाचा नीतिश कुमार की आत्मा इतनी देर बाद में जागी है। इसके बाद कैंडर मार्च किया। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि शेल्टर हाऊस के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते एक साल में बिहार में अपराध की संख्या बढ़ गई है।

नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, बताया शर्म का विषय...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, बताया शर्म का विषय...
वहीं दूसरी और इस यौन शोषण कांड पर शुक्रवार को पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे शर्म का विषय बताया था। नीतीश कुमार ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए ये भी कहा कि जो पापी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन विपक्ष आरजेडी नीतीश कुमार के इतने आश्वासन से संतुष्ट नहीं है। तेजस्वी इस कांड के बहाने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में हैं।

ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा

तेजस्वी ने की आम लोगों से इसमें जुडने की अपील...
आपको बता दें कि इस धरना को तेजस्वी यादव ने गैर राजनीतिक करार देते हुए सभी आम लोगों से इसमें जुडने की अपील की है। तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुजफ्परपुर में जिस तरह का कांड हुआ उससे पूरा देश शर्मसार है। तेजस्वी ने बताया कि वह दिल्ली में धरना आयोजित कर पीडि़त लड़कियों के लिए न्याय की मांग करेंगे, साथ ही देश की जनता से पीडि़तों के लिए न्याय के पक्ष में खड़ा होने की मांग कर रहे है।

ये भी पढ़ें - क्या है कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन और इसके नाम से क्यों छूटते हैं पाक के पसीने