‘किकी चैलेंज’ आखिर क्या है ये, पुलिस ने क्यों जारी की चेतावनी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 04 अगस्त 2018, 4:12 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक डांस वीडियो चैलेंज काफी छाया हुआ है। इसे किकी डांस चैलेंज के नाम से जाना जाता है। कई बड़े स्टार्स इस डांस को लेकर दूसरों के चैलेंज कर रहे है। कई सारे लोगों ने अभी तक इस तरह के वीडियोज को शेयर किया है।

जो कि हादसों को न्यौता दे रहा है। दुबुई, अमेरिका, यूरोप, इजिप्ट और जोर्डन में इस तरह के वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। वहीं दूसरी और इस डांस को लेकर मुंबई पुलिस ने चेतावनी जारी की है।

ऐसे देते है चैलेंज...
इस डांस चैलेंज को इन माई फिलिंग चैलेंज नाम दिया गया है। इसमें लोग चलती कार से उतरकर डांस करने लगते हैं, फिर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दूसरों को चैलेंज करते है।

चैलेंज जितना मजेदार, उतना ही खतरनाक...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

चैलेंज जितना मजेदार, उतना ही खतरनाक...
कनाडाई पॉपुलर सिंगर ड्रेक के ताजा एलबम स्कॉर्पियन के गाने किकी, डू यू लव मी... से शुरू हुआ यह चैलेंज सोशल मीडिया में काफी पॉपुलर हो गया है। ये चैलेंज देखने में जितना मजेदार है उतना ही करने में खतरनाक है। इसमें कार चला रहा व्यक्ति ड्राइविंग से ध्यान हटाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है और उसके साथ बैठा व्यक्ति चलती कार से नीचे उतरकर इस गाने पर डांस करने लग जाता है। इस चैलेंज को करने के चक्कर में कई लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

कैसे हुई किकी चैलेंज की शुरूआत...

ये भी पढ़ें - गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!

कैसे हुई किकी चैलेंज की शुरूआत...
इसकी शुरुआत सबसे पहले शिग्गी नाम के कॉमेडियन ने किकी चैलेंज के नाम से शुरु किया। हालांकि उन्होंने खुद गाड़ी से उतरकर डांस नहीं किया लेकिन उनके फैंस ने जमकर गाड़ी से उतरकर डांस भी किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

दुनियाभर की पुलिस ने चेतावनी जारी की...

ये भी पढ़ें - इस होटल से बाहर निकलते ही हो जाता है जोडों का तलाक!

दुनियाभर की पुलिस ने चेतावनी जारी की...
इस चैलेंज के खिलाफ दुनियाभर की पुलिस ने चेतावनी जारी की है। स्पेन की पुलिस ने लोगों को ये चैलेंज न करने की अपील की है। तो वहीं मुंबई पुलिस ने भी इसे लेकर चेतावनी जारी की है और लोगों से अपने साथ दूसरों की भी जान की परवाह करने को कहा है।

ये भी पढ़ें - गुमनामी में जी रहे हैं ये 7 देश, दुनिया के नक्शे में भी जगह नहीं