...तो भारत की सबसे अच्छी जेल में रहेंगे विजय माल्या, ये भी रह चुके है

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 03 अगस्त 2018, 2:03 PM (IST)

नई दिल्ली। बैंकों का 9 हजार करोड़ लेकर भागे विजय माल्या पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज है। विजय माल्या को भारत भेजने पर 12 सितम्बर को लंदन कोर्ट में फिर से सुनवाई होनी है। सीबीआई ने सरकार से बैरक नंबर 12 की वीडियोग्राफी कराने के लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय से इजाजत मांगी है।

31 जुलाई को पिछली सुनवाई के दौरान बैरक नंबर 12 के ही फोटोग्राफ लंदन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए गए थे। जिसके बाद माल्या के वकीलों ने कहा कि भारत की जेलों की हालत अच्छी नहीं है, वहां प्राकृतिक रोशनी नहीं आती है। इस पर कोर्ट ने जेल का वीडियो जमा कराने को कहा। सीबीआई को तीन हफ्ते में लंदन कोर्ट को वीडियो क्लिप देनी है।

इस जेल में वीआईपी ही रहते हैं...

विजय माल्या को मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रखने की प्लानिंग हो सकती है। विजय माल्या को जिस जेल में रखने की प्लानिंग की जा रही है उसमें सिर्फ वीआईपी ही रहते हैं। विजय माल्या को भारत आने के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। माल्या को जेल के बैराक नंबर 12 में रखा जाएगा। इस बैराक में वीआईपी को ही जगह मिलती है। इस बैरक की रचना ग्राउंड प्लस की है, हर फ्लोर पर 8 सेल हैं। इसमें हर सेल में अटैच टॉयलेट, कपड़े धोने का एरिया और एक छोटा आंगन भी है।

ये भी रह चुके है इस जेल में...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

ये भी रह चुके है इस जेल में...
यह जेल भारत की सबसे अच्छी जेलों में शुमार है। इस जेल में पीटर मुखर्जी, संजय दत्त, छग्गन भुजबल और आतंकी अजमल कसाब को भी रखा जा चुका है। इस मामले पर एक अधिकारी ने कहा कि भारत की जेलें दुनिया के अन्य देशों की जेलों से किसी भी तरह से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जेलों में कैदियों के अधिकारों को ध्यान में रखा जाता है।

ऐसे मिलेगा खाना...

ये भी पढ़ें - गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां

ऐसे मिलेगा खाना...
अगर विजय माल्या को खाने पीने की चिंता है तो वो भी इस बैरक में दूर हो जाएंगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस जगह दिन में चार बार खाना दिया जाता है। सुबह का नाश्ता 6 से 7 बजे तक, दोपहर का खाना 12 बजे, शाम की चाय 4.30 बजे और रात का खाना 7 बजे। यहां कैदियों को दिन में कितनी कैलोरी दी जानी चाहिए उसके हिसाब से खाना बनाया जाता है।

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे