नशीला पेय पिला कर पत्नी ने काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, इसलिए नाराज थी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 01 अगस्त 2018, 11:53 PM (IST)

मुजफ्फरनगर। पहली पत्नी और बच्चों के होते हुए दूसरी शादी करने पर नाराज पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पीड़ित पति को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पत्नी का कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी की थी। वह रोज झगड़ा करता था और खर्च भी नहीं देता था। मिमलाना रोड पर यूनुस परिवार के साथ रहता था। उसने दूसरी शादी कर ली थी। पहली पत्नी और चार बच्चों को खर्चा देना बंद कर दिया था। इससे पहली पत्नी के सामने घर चलाना मुश्किल हो गया था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आरोप है कि उसकी बीवी ने किसी समय उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। यूनुस को जब होश आया तब उसे इस बात का पता चला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करते हुए चाकू बरामद कर लिया। वहीं घायल यूनुस का कहना है कि मेरी बीवी अनाप-शनाप रकम मांगती थी। न देने पर उसने ये हरकत की है।

ये भी पढ़ें - इसलिए यहां महिलाएं आपस में ही कर रही हैं शादियां!