फिल्म संजू से बॉलीवुड में चला रणबीर का जादू.. इस खान की इस फिल्म को किया पीछे...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 जुलाई 2018, 6:44 PM (IST)

मुंबई। फिल्म संजू' बेशक रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। सिनेमाघरों में 5वें हफ्ते का सफर तय कर रही ‘संजू’ ने अब तक अपने खाते में 340.05 करोड़ रुपए जोड़ लिए हैं। इसके अलावा संजू के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

संजू ने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'पीके' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘पीके’ ने 340 करोड़ रुपये का लाइफटाइम बिजनेस किया था।

संजू ने इसे पीछे छोड़ते हुए 340.05 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस साल संजू के अलावा सिर्फ पद्मावत ऐसी फिल्म है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले ‘संजू’ ने सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ते हुए 339 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

इस वक्त अगर कोई संजू से आगे है तो वो हैं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' है जिसने 387.38 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में 'संजू' दूसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न