प्रताप का भाला तोड़ प्रतिमा को किया खंडित, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 31 जुलाई 2018, 1:45 PM (IST)

उदयपुर। भूताला में असामाजिक तत्वों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा खंडित कर दी। नाराज क्षेत्रवासियों वासियों ने विरोध जताया। बताया गया कि गांव के चौराहे पर प्रतिमा लगी है। सुबह चौराहे के पास हैंडपंप पर लोग पानी भरने पहुंचे तो देखा कि प्रतिमा का भाला टूटकर नीचे गिरा हुआ है और हथेली का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त है। इसके बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे।

लोगों का कहना है कि ऐसी घटना तीसरी बार हुई है। पुलिस थाने में शिकायत पर थानाधिकारी भरत जाप्ता लेकर पहुंचे। शिव सेना के संभाग प्रमुख हरीश श्रीमाली और बजरंग सेना के कमलेन्द्र सिंह पंवार भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर विरोध जताने लगे।

पंवार ने बताया कि प्रशासन के लचर रवैये के कारण पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद असामाजिक तत्वों पर कोई लगाम नहीं लगाई जा सकी। शिवसेना और बजरंग सेना ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने 5 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने प्रतिमा को वापस सुधरवाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे